रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत निम्हा में 12 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में बतौर अतिथि के रूप में विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम माता सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान शिक्षक शिक्षकों ने मचासीन अतिथियों को बेज लगा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक राजेश अग्रवाल ने नव प्रवेशी बच्चों के माथे पर बाकायदा तिलक लगा मुंह मीठा करा ड्रेस और पुस्तक का वितरण कर शाला प्रवेश कराया साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान को बरकरार रखते हुए विधायक अग्रवाल ने पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमी से 12वीं तक के छात्राओं को पानी बोतल वितरण किये। इसी फेहरिस्त में आज ब्लाक उदयपुर के ग्राम सलका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में भी विधायक अग्रवाल ने शिरकत किया। नवप्रवेशी बच्चों को शाला प्रवेश करा बेहतर तालिम हासिल करने समझाइश दी। एक पेड़ मां के नाम मुहिम पर अमल करते हुए पौधे रोपित किये। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर पैगाम दिये ।तथा क्षेत्र वासियों से गुजारिश किया कि वह भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के परिपालन में अपने घर आसपास के भूमि पर पेड़ लगायें। यहां-भी स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं को पानी बोतल वितरित किया गया।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल मुकेश ठाकुर लक्ष्मण साहू तथा उदयपुर से जिला पंचायत सदस्य राधा रवी, मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्कूली शिक्षक शिक्षिकाए अभिभावक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



