Home छत्तीसगढ़ गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे, बाल-बाल...

गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे, बाल-बाल बचे विधायक

0

बेमेतरा :  सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान बेमेतरा से रायपुर बायपास पर भोईनाभांठा के बीच अचानक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में विधायक की कार के सामने के शीशे टूटे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद विधायक गुरु खुशवंत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पहुंचे हैं, जहां बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू से बातचीत कर रहे।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं सतनामी समाज के लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here