Home देश कानूनी पचड़े में फंसे अब्दू रोजिक, दुबई एयरपोर्ट पर आखिर क्यों हुए...

कानूनी पचड़े में फंसे अब्दू रोजिक, दुबई एयरपोर्ट पर आखिर क्यों हुए थे डिटेन? जानिए पूरा मामला

0

बिग बॉस 16 और बर्गर रील फेम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं क्योंकि उन्हें शनिवार सुबह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक से हिरासत में ले लिया गया था। अब अब्दू की टीम ने इस मामले पर खुलकर बात करते हुए हिरासत की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया की उन्हें फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। टीम ने खलीज टाइम्स को दिए स्टेटमेंट में 21 वर्षीय ताजिकिस्तानी गायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। टीवी जगत से आई इस हैरान कर देने वाली खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

हिरासत में क्यों थे अब्दू रोजिक?

अब्दू शनिवार, 12 जुलाई की शाम करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो शहर से दुबई लौट रहे थे। उसी वक्त अचानक उन्हें वहां की पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया था। अब्दू की मैनेजिंग कंपनी ने दुबई के न्यूज पोर्टल ‘खलीज टाइम्स’ को इसकी जानकारी दी और बताया कि उन्हें चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनका कहना है, ‘सबसे पहली बात अब्दू को गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्हें बस हिरासत में थे। अब्दू रोजिक ने पुलिस को अपना बयान दे दिया है और उन्हें अब छोड़ दिया गया है। आज वो एक अवॉर्ड सेरेमनी में भी शामिल होंगे जो दुबई में ही रखा गया है। दूसरी बात, अब्दू की गिरफ्तारी की खबर झूठी है। हम ऐसी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे ताकि अगली बार वह अब्दू की छवि को इस तरह खराब न कर सकें। साथ ही हम इसकी पूरी जानकारी भी बाद में आपको देंगे ताकि इंडिया में लोगों को इस मामले के बारे में सच पता हो। हमारा विश्वास कीजिए, कृपया शांति बनाए रखें… हम इस मुद्दे पर जल्द ही आपको नया अपडेट देने वाले हैं।’

अब्दु रोजिक कौन हैं?

21 साल के अब्दु ताजिकिस्तान में पैदा हुए थे। वे ग्रोथ हार्मोन की कमी के कारण 3 फीट 1 इंच के हैं। कम उम्र से ही अब्दु रोजिक अपना घर संभाल रहे हैं। वह पहले पैसे कमाने के लिए सड़कों पर गाना गाते थे। फिर सोशल मीडिया पर अपने एक वायरल वीडियो ‘बुर्गिर’ की वजह से चर्चा में आए और साल 2022 में पहली बार सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए। कमाल की बात यह है कि अब्दू ने सलमान खान पर छोटा भाईजान गाना भी बनाया था जो सुपरस्टार को बहुत पसंद आया था। इसके बाद वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘लाफ्टर शेफ’ में भी नजर आए। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले अब्दू की दुबई में करोड़ों की संपत्ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here