Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावंगा में भावी मतदाताओं को मतदान के महत्व...

एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावंगा में भावी मतदाताओं को मतदान के महत्व पर किया गया जागरूक

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावंगा में 14 जुलाई 2025 को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य भावी मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार और उसकी अहमियत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, वोटर आईडी कार्ड बनवाने की जानकारी, और मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक वोट की अहम भूमिका होती है और जागरूक मतदाता ही अच्छे शासन की नींव रखता है।

इस अवसर पर युवाओं को यह प्रेरणा दी गई कि वे समय पर अपना वोटर आईडी बनवाएं और आगामी चुनावों में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि उनमें मतदान के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी विकसित करना था। यह पहल युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी और दंतेवाड़ा जिले में समावेशी एवं सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here