एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने संपर्क और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में टेलीफोन डायरेक्टरी का वितरण शुरू किया है। रविवार को दंतेवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष आजाद सक्सेना और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दास के नेतृत्व में पत्रकारों की एक टीम ने किरंदुल में एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रकाशित पत्रकार दूरभाष निर्देशिका (टेलीफोन डायरी) भेंट की गई।
यह डायरी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और उनकी टीम के प्रयासों से तैयार की गई है। इसमें प्रदेश के पत्रकारों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, रोजगार कार्यालयों, परीक्षा मंडलों, समाचार पत्र कार्यालयों, राजनीतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों, विश्वविद्यालयों, महत्वपूर्ण कार्यालयों और सामाजिक संस्थानों के संपर्क नंबर शामिल हैं। इस निर्देशिका का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक सूत्र में जोड़कर संपर्क और संवाद की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना है।
एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं और यह टेलीफोन डायरी सभी क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इस अनुकरणीय प्रयास के लिए जिला इकाई के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दास, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी, कार्यालय सचिव शेखर दत्ता, जिला सह-सचिव रघुराव, ब्लॉक सचिव रवि कुमार दुर्गा एस एच अज़हर और ब्लॉक उपाध्यक्ष किशोर जाल उपस्थित थे।



