Home छत्तीसगढ़ फोटो वायरल किया:कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह को जारी किया नोटिस

फोटो वायरल किया:कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह को जारी किया नोटिस

0

कोरबा :  पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की फेसबुक प्रोफाइल में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के राज्यपाल के सामने खड़े रहने वाली फोटो को प्रसारित करने के मामले को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत ने अग्रवाल को नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि 14 जुलाई को आपके फेसबुक प्रोफाइल में एक फोटो पोस्ट की गई है।

उक्त पोस्ट के संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि, उक्त कक्ष में ननकीराम कंवर पूर्व मंत्री छग शासन क की बैठक हेतु पूर्व निर्धारित व्यवस्था थी। ननकीराम कंवर के कक्ष में प्रवेश करते ही मैंने उनका अभिवादन किया, जिसकी पुष्टि की जा सकती है। इसके पश्चात कंवर अपने हेतु निर्धारित स्थान पर बैठे। उक्त जो फोटो फेसबुक प्रोफाइल में पोस्ट की गई है वह तस्वीर तब ली गई जब वे ज्ञापन देने हेतु कुछ देर के लिए खड़े हुए थे। यह स्पष्ट है कि आपके द्वारा उक्त तस्वीर को दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित प्रसारित किया गया है। यह कृत्य सामाजिक वर्गों के बीच द्वेष फैलाने की मंशा रखता है। साथ ही शासन तथा प्रशासन की छवि धूमिल कर आम नागरिकों के मन में असंतोष की भावना को जन्म देने हेतु लक्षित है।

पूर्व मंत्री को दिए निर्देश
नोटिस में कलेक्टर ने पूर्व राजस्व मंत्री अग्रवाल को निर्देशित किया है कि उक्त पोस्ट को तत्काल डिलिट करें। ऐसा न करने की दशा में आम नागरिकों के मन में शासन तथा प्रशासन के प्रति असंतोष की भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो कि यह भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here