Home छत्तीसगढ़ चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध,रायपुर ED दफ्तर के बाहर टायर जलाया...

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध,रायपुर ED दफ्तर के बाहर टायर जलाया कांग्रेसियों ने

0

रायपुर :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ ED कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा- ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है।

अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है। विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here