Home देश अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट से है खतरा….

अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट से है खतरा….

0

कोरोना वायरस एक बार फिर अमेरिका में चिंता का कारण बन रहा है. हाल ही में आई  अमेरिका के करीब 25 राज्यों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. इस बार यह बढ़ोतरी गर्मियों में देखी जा रही है, जिसे विशेषज्ञ समर वेव कह रहे हैं. हेल्थ एजेंसियों के अनुसार, केसों की संख्या, वेस्टवॉटर निगरानी और अस्पतालों में मरीजों की भर्ती के आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि संक्रमण फिर से तेजी पकड़ रहा है. इसके पीछे कारण है एक नया वेरिएंट, जो पहले की तुलना में तेजी से फैल रहा है. लोगों में सावधानी की कमी, टीकाकरण के प्रति लापरवाही और छुट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने की आदत भी केसों में इजाफा कर रही है.

नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं:- NB.1.8.1 या ‘Nimbus’ वेरिएंट के लक्षण पहले आए कोविड वेरिएंट्स जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कुछ नए और अलग तरह के लक्षण सामने आए हैं जो इसे थोड़ा अनोखा बनाते हैं. सबसे प्रमुख लक्षण है गले में तेज जलन या चुभन, जिसे लोग “razor-blade throat” कह रहे हैं यानी ऐसा महसूस होता है जैसे गले में कुछ चुभ रहा हो या तेज जलन हो रही हो. यह तकलीफ इतनी ज्यादा होती है कि निगलने में भी परेशानी होने लगती है.

इसके अलावा तेज बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसे सामान्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं. कुछ लोगों को भूख में कमी, नींद न आना और हल्का डिप्रेशन भी महसूस हुआ है. खास बात ये है कि खांसी और सांस फूलने जैसे गंभीर लक्षण इस वेरिएंट में अभी तक कम दिखे हैं, लेकिन अगर कोई पहले से किसी बीमारी से जूझ रहा है या पहले कोविड से ग्रस्त रह चुका है, तो इस वेरिएंट के लक्षण उसमें ज्यादा तेज रूप ले सकते हैं.

कैसे करें बचाव?

अपना कोविड वैक्सीनेशन अपडेट रखें, खासकर बूस्टर डोज लें.

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें, खासकर एयरपोर्ट, बस या ट्रेन में.

हाथों की साफ-सफाई बनाए रखें.

अगर लक्षण महसूस हों तो घर पर रहें और दूसरों से दूरी बनाएं.

हेल्दी खानपान और पर्याप्त नींद से इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here