Home छत्तीसगढ़ किरंदुल नगर पालिका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे 1000 पौधे, लिया...

किरंदुल नगर पालिका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे 1000 पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प

0

दंतेवाड़ा एस.एच. अजहर अमन पथ :  किरंदुल नगर पालिका ने पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहरवासियों को निःशुल्क 1000 पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण जागरूकता बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ और हरा-भरा किरंदुल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। नगर पालिका का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और शहर को हरित बनाने में सकारात्मक योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here