Home छत्तीसगढ़ सहकार भारती कार्यकर्ता सम्मेलन बालोद में हर्सोल्लास सम्पन्न हुआ

सहकार भारती कार्यकर्ता सम्मेलन बालोद में हर्सोल्लास सम्पन्न हुआ

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : सहकार भारती कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में हर्सोल्लास सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांघिक क्षेत्र पैक्स,बुनकर संघ,मछुवारा संघ,पटेल संघ,सरपंच संघ,वन उपज संघ,दुग्ध संघ,सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ एवम छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता हुए शामिल हुए। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम चन्द्रवँशी ने कहा कि सहकार भारती के बिना समाज मे आर्थिक उद्धार नही हो सकता।इसमे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का उद्धार होता है। योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन के अध्य्क्ष रूपनारायण सिन्हा ने बताया सहकार में ही संस्कार है संघ व्यक्ति निर्माण कर इस प्रकार के कार्यक्रमो से समाज उत्थान करता है।

कार्यक्रम के प्रथम सोपान में रेखा सोरी एवम साथी के द्वारा धार्मिक भजनों के सुमधुर संगीत से वातावरण को धर्ममय किया गया ,,राम आएंगे आएंगे राम आएंगे,,भजन हजारो दर्शको को मुग्ध कर दिया।अनुशासन से भरा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मा भारती, छत्तीसगढ़ महतारी सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव के तैल चित्र में पूजा अर्चना एवम माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शर्मा,उपमुख्यमंत्री एवम प्रभारी मंत्री जिला बालोद थे,अध्यक्षता लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपनरायन सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग बोर्ड,भरत मटियारा अध्यक्ष मत्स्य बोर्ड ,तारणी चन्द्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद,तोरण साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा उपस्थित थे ।प्रान्त प्रमुख राधेश्याम चन्द्रवँशी ने सहकार भारती के विषय मे विस्तार से प्रकाश डाला ।

मुख्य अतिथि ने दर्शक दीर्घा को सहकारिता के सम्बंध में मार्गदर्शन किया।सभी अतिथियों ने मंच को गरिमामयी उद्बोधन प्रदान किया। सहकार भारती के जिला पदाधिकारियो ने अतिथियों को अनेक प्राप्त लाभो के बारे में प्रत्यक्ष प्रदर्शन बताये।बुनकर संघ द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्रो को नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस सफल कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने किया एवम आभार प्रदर्शन संयोजक मुरारीलाल चन्दन ने किया।

इस अवसर पर अनेक गतिविधियों का कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कनीराम नन्देश्वर प्रान्त महामंत्री,इन्द्रपाल चन्द्राकर संभाग प्रमुख, मुरारीलाल चन्दन कार्यक्रम सयोजक,जगदीश देशमुख अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान,गजेंद्रपुरी गोस्वामी, इंद्र प्रकाश,दारा सिंह भौसार्य,हीरासिंह,तोमिन साहू,ज्योति झा,कृतिका साहू ,शशिकांत निषाद,कमलेश गौतम,लखनलाल देवांगन, ज्ञानेंद्र मौर्य,दीपक देवांगन,रुद्रप्रकाश, जितेंद्र साहड़ा,देवचरन,रूपेश सिन्हा,गणेश साव, कमलनारायण देवांगन,मोहित देवांगन, लखनलाल देवांगन,केवलसिंग चन्देल ,ढ।लसिंघ साहू,योगेंद्र देशमुख,पुष्पलता बघेल विनोद कौशिक,गोकुल ठाकुर,बालचरन साहू, ओमप्रकाश यादव,दीनबन्धु यादव,सुदीप यादव,मदन साहू,वीरेंद्र यादव,फागराम सिन्हा,क्षीरसागर राजपूत,पवन गनबेर,कैलाश बिसाई, लोकेश साहू,मानसिंह तारम,राजेश साहू,प्रदीप साहू,जयदीप गुप्ता,वीरेंद्र देशलहरा अध्यक्ष कर्मचारी संघ बालोद, भेद कोशल, चमन कलिहारी,अमित श्रीवास्तव ,तनसुख साहू, मानसिंह तारम ,के साथ रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बालोद, सरपंच संघ,ग्राम पटेल संघ,मछुआरा संघ,दुग्ध संघ,पैक्स, जिला सहकार भारती महिला टोली,राज्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here