
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल विकास और उद्यामिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 15 से 21 जुलाई 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एवं सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान मे 17 जुलाई से 21 जुलाई तक ” कौशल भारत, सशक्त भारत ” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
बी. एड प्रशिक्षणार्थियों को “कौशल भारत, सशक्त भारत”पर अलग अलग दिन निबंध वाद-विवाद, स्लोगन, पोस्टर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिता मे भाग लिया ।साथ ही उन्होंने यह शिक्षा हासिल किया कि हम किस प्रकार अपने अंदर कौशल का विकास कर सकते है, एवं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सकते है। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, संतावना स्थान प्राप्त भी किये।
निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्रतीक्षा भगत,द्वितीय स्थान निकिता टोप्पोतृतीय स्थान प्रतिमा सिंह, संतावना स्थान मिथिला चौहान ने प्राप्त किया,स्लोगन प्रतियोगिता– मे प्रथम स्थान निहारिका भगत, द्वितीय स्थान निकिता टोप्पो, तृतीय स्थान साक्षी पटवा & मिथिला चौहान,संतावना स्थान नीलिमा साय एवं आशीष कुमार भगत ने प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान किरण यादव, द्वितीय स्थान ऐश्वर्या रानी भगत,तृतीय स्थान चंचल गुप्ता एवं अंजली निकुंज,संतावना स्थान चित्रेश कुमार एवं राज हलदार ने प्राप्त किया। वाद – विवाद प्रतियोगिता समूह मे प्रथम स्थान दिवाकर निकेतन एवं द्वितीय स्थान प्रभाकर निकेतन ने प्राप्त किया। “कौशल भारत, सशक्त भारत” आज के युग की बहुत ही महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गयी है, कार्यक्रम का उद्देश्य एक समावेशी, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशलों से प्रशिक्षित करना है। साथ ही कौशल भारत, सशक्त भारत कार्यक्रम कराने का मकसद
युवाओं को



