
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के मोहनपुर उपकापारा रेड नदी पुल के पास दो दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्चुरी में वारिशानो के शिनाख्त के लिए रखवाया गया था। लेकिन मकतूला की कोई पहचान कर्ता नहीं होने कारण आज 22 जुलाई दिन मंगलवार को लखनपुर पुलिस एवं नगर कर्मियों के संयुक्त तत्वावधान में मृतक अज्ञात महिला के शव का कफन दफ़न चीरघर (मोर्ग) के समीप कर दिया गया।



