Home छत्तीसगढ़ बीजापुर एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर, डीआरजी ने इलाके में की घेराबंदी

बीजापुर एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर, डीआरजी ने इलाके में की घेराबंदी

0

 बीजापुर :  बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से INSAS और SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद

अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही INSAS/SLR राइफलों सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here