
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 124 वां कड़ी रेडियो प्रसारण आज 27 जुलाई दिन रविवार को प्रसारित हुआ स्थानीय भाजपाईयों ने मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के अध्यक्षता में विधायक निवास लखनपुर में सामूहिक रूप से मन की बात का श्रवणपान किया।
रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनने से पहले सभी भाजपाइयों ने ससम्मान महान विभूति पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित किये। माननीय विधायक राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना । अपने 124 वा संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज, संस्कृति, विज्ञान, नवाचार ,और सेवा के विभिन्न पहलुओं से देशवासियों का मार्गदर्शन किया।
मन की बात रेडियो कार्यक्रम सुनने के अवसर पर जिला प्रभारी निलेश सिंह धनंजय मिश्रा,सुभाष अग्रवाल, शिवराज सिंह , सुरेश जायसवाल प्रदीप गुप्ता, यतेंद्र पांडेय सुरेंद्र साहू, राजेंद गुप्ता ,अमित बारी, , रवि अग्रवाल, सचिन बारी राजकुमार सारथी, महमूद खान, तबरेज आलम चन्द्रभान सिंह, अजय कांत गुप्ता सहदूल खान भाजपा के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।



