
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में बीजली करेंट लगने से एक ग्रामीण अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मालती बाई पति जय करण राम राजवाड़े उम्र 58 साल हाल मुकाम कंचनपुर 27 जुलाई दिन रविवार की सुबह तकरीबन 7 बजे बोरवेल के एमसीबी को उठाकर चालू करने की कोशिश कर रही थी। तभी करेंट के जद में आकर बेहोश हो गिर पड़ी जिसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया लेकिन महिला की सांसें थम चुकी थी। डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लखनपुर पुलिस अस्पताल पहुंच मकतुला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है । घटना से परिवार वालों में शोक का माहौल व्याप्त है।



