
नई दिल्ली : जब भी प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात आती है तो सबसे पहले ज्यादातर लोगों के दिमाग में आईफोन घूमने लगता है लेकिन एंड्रॉयड फोन्स की तुलना में आईफोन काफी ज्यादा महंगे होते हैं। बहुत से लोग तो इसी वजह से नया आईफोन खरीदने के लिए सेल का भी इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन को या किसी प्रियजन को नया iPhone गिफ्ट में देने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल अभी रक्षाबंधन से पहले iPhone 15 पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से आप इस फोन को काफी ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। बिना किसी ऑफर के अभी इस फोन का प्राइस 61,400 रुपये हो गया है। यानी अभी आप इस फोन की खरीदारी पर हजारों रुपये बचा सकते हैं। बता दें कि एप्पल ने इस स्मार्टफोन को 2023 में लॉन्च किया था जिसमें आपको बेहतरीन कैमरे और हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट मिलता है। चलिए डिवाइस पर मिल रहे खास ऑफर पर एक नजर डालते हैं…
ऐसे खरीदें 50 हजार से कम मेंइसके अलावा, आप फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ तो और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। अगर आप अपना पुराना कोई आईफोन एक्सचेंज कर रहे हैं, तो आपको 49,150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। उदाहरण के लिए अगर आप iPhone 11 एक्सचेंज करते हैं तो 11,700 रुपये तक बचा सकते हैं। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 49,700 रुपये रह जाती है।



