
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरी कला लखनपुर में आज 2 अगस्त 2025 दिन शनिवार को ‘वृक्ष दान महा अभियान’ कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम रैली का आयोजन किया गया ।जिसके तहत छात्रावास की अधीक्षिका समस्त शिक्षिकाएं तथा छात्राओं ने मिलकर रैली का आयोजन करते हुए न सिर्फ आसपास के स्कूलों में बल्कि ग्रामीणों को भी पौधे दान कर उन्हें लगाने और उनकी हिफाजत के संबंध में जागरूक करने प्रयास किया। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह के नेतृत्व में विगत दो वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है ।जिसमें न सिर्फ विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा रखने का प्रयास किया जाता है ।

बल्कि आसपास के स्कूलों में पौधे का दान कर उन्हें लगाने और उन्हें बचाने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहा है। वर्तमान में एक बार पुनः जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिनेश झा एवं जिला मिशन समन्वयक रवि शंकर तिवारी जी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को भी पौधे दान कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ इस अभियान को सफल बनाने हेतु अधीक्षिका के नेतृत्व में आज वृक्षारोपण रैली का आयोजन किया गया।
आगामी 6 अगस्त को विद्यालय परिसर में माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय के पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने हेतु किए गए आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के परिपालन में छात्रावास की सभी छात्राओं , शिक्षकों, पालक और जनप्रतिनिधियों के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा ।जिसमें जनप्रतिनिधियों, माताओ एवं पालकों को आमंत्रित कर अभियान को विस्तृत तौर पर सफल बनाने खास तौर पर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह, शिक्षिकाएं श्रीमती दीप्ति वर्मा, श्रीमती छविलता महापात्र, श्रीमती रूपा चक्रधारी, श्रीमती मेरी ममता लकड़ा एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।



