
सुकमा: माओवादियों के खिलाफ मानसून में भी लगातार ऑपरेशन जारी है। सूचना मिलते ही लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जवानों को सफलताएं भी मिल रही हैं। दो दिनों में दो लाख के इनामी समेत आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सभी माओवादियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वे सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए।
काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामदये सभी पिछले कई सालों से माओवाद संगठन में काम कर रहे थे, साथ ही उनके पास से दो नग टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। ये सामग्री जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्वेश्य थी। सभी से पूछताछ की गई, उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार माओवादियों की पहचान हमेला मुया, कवास नंदा, हेमला देवा, मुचाकि जोगा और वेट्टी भीमा थी। सभी ने पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़े होने और काम करना स्वीकार किया। वहीं विस्फोटक सामग्री का उपयोग सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्वेश्य से प्लांट करना स्वीकार किया। सभी से पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेजा गया।



