Home छत्तीसगढ़ समावेशी शिक्षा के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

समावेशी शिक्षा के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

0

छुरिया : ब्लाक मुख्यालय छुरिया में दिन सोमवार को समावेशी शिक्षा के तहत विकासखंड स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आंकलन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में आयोजित इस शिविर में लगभग 80 बच्चों का आंकलन एवं चिन्हांकन किया गया तथा 60 बच्चों को जो पूर्व में चिन्हांकित किये गये थे, इनको पात्रतानुसार उपकरण वितरण किया गया। वहीं इस शिविर में जिला चिकित्सालय राजनांदगांव से 05 डॉक्टर की टीम आई थी जिसमें डॉ. बी. के. बनर्जी, डॉ. अनिल महाकालकर, डॉ.बी. एल. तुलावी, डॉ. राकेश रामटेके तथा डॉ. भानुप्रिया चौधरी शामिल हुए। चिकित्सकों के साथ ऑडियो लाॅजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिक भी उपस्थित रहे। तथा समग्र शिक्षा राजनांदगांव से श्री के.पी. विश्वकर्मा APC ने शिविर के बारे में बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा महिलाओं को गर्भधारण होने के बाद अच्छे फल हार व खान पान का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है वहीं कोख में पल रहे बच्चे को किसी प्रकार के संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर डाक्टरों कि सलाह लेनी चाहिए जिससे आने वाले बच्चे तंदरुस्त हो जिससे कुपोषित होने से बच्चों को बचाया जा सकता है। इस शिविर कार्यक्रम में मौजूद जनपद पं. अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला पं. सभापति श्रीमती बीरम मंडावी जनपद सदस्य प्रकाश मोटघरे एवं अन्य माननीय सदस्य उपस्थित होकर निःशक्त बच्चों को पात्रतानुसार उपकरण वितरण किये। उपस्थित सभी बच्चों, पालकों, चिकित्सकों एवं माननीय अतिथियों के लिए चाय-पानी एवं भोजन की व्यवस्था किया गया।

इस शिविर कार्यक्रम के आयोजन में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री पी.डी. साहू ने आये हुए अतिथियों के साथ शिविर के माध्यम से व्हीलचेयर, कान की मशीन, ट्राईसिकल, वॉकर, लो विजन किट, एम आर किट,ब्रेल किट, बैसाखी, एल ब्रो क्रचस पात्रता अनुसार हितग्राहियों को समाग्री वितरण किया गया। वहीं इस शिविर कार्यक्रम में बी.आर.पी श्रीमती पूजा गुप्ता समग्र शिक्षा छुरिया व संकुल समन्वयक श्री कमल देवांगन, सुनील देवांगन, दुलार सिंग साहू मूलचंद मंडावी का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here