एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : निवासी केदार साहू का बोलेरो कैम्पर वाहन (क्रमांक CG-18 K 7386, कीमत 3.2 लाख रुपये) 25 जुलाई 2025 की रात चोरी हो गया। थाना किरंदुल में अपराध दर्ज कर पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पूर्व चालक आकाश तिवारी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में किरंदुल पुलिस ने बिहार के सारण जिले से 1 अगस्त 2025 को वाहन बरामद किया, हालांकि आरोपी फरार है। कार्यवाही में निरीक्षक संजय यादव, सायबर सेल और टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



