
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : “समावेशी शिक्षा” के लक्ष्य को साकार करते हुए सामुदायिक भवन लखनपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण सह-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन 6 जुलाई दिन मंगलवार को
माननीय विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल , माननीय विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज एवं जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल एवं लायंस क्लब सेंट्रल अंबिकापुर के प्रेरणा एव पहल से खंड शिक्षा अधिकारी डी के गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ज़रूरतमंद दिव्यांग विद्यार्थियों को श्रवण यंत्र, दृष्टि सुधारक चश्मे, चलने में सहायक छड़ी आदि उपकरण प्रदान किए गये। जिससे दिवयागो को रोजमर्रा के दैनिक जीवन और शिक्षा में सहायक साबित हो।
खास तौर पर विधायक राजेश अग्रवाल के सौजन्य से समस्त दिव्यांग बच्चों को वस्त्र वितरित किए गये ।जिससे दिव्यांग बच्चों के मुख मंडल पर मुस्कान तथा चेहरे पर खुशी छलक पड़ी।
साथ ही, लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स भेंट किए गये ताकि उनके शिक्षा यात्रा और भी अधिक सहज एवं सुलभ बन सके।
कार्यक्रम में शामिल माननीय विधायक प्रबोध मिंज ने आयोजन की तारीफ करते हुए समाज के हर वर्ग से ऐसे प्रयासों के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने अपील की।
जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के जीवन से जुड़े जमीनी समस्याओं को रेखांकित किया , जिनमें रिसोर्स सेंटर की जर्जरता ,के वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बच्चों के रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो सका है। जिन्हे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला समूह, सरपंच सचिव के माध्यम मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है। 20 से अधिक दिव्यांग बच्चे जिनके पास में न तो प्रमाण पत्र है ना यह स्कूल या रिसोर्स सेंटर जा पा रहे हैं उनके लिए शीघ्र समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाना निहायत ज़रूरी है। शिविर में आये बच्चों में से कई ऐसे भी थे जिन्हें अब तक सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए हैं जिनकी पूर्ति का आश्वासन जिला पंचायत सभापति अग्रवाल ने दिया सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी जो विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्र में व्यापक तौर पर व्याप्त है के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इस पर शीघ्र पहल करने की आवश्यकता जताई गई।
इस अवसर पर विधायक पुत्री कुमारी आकृति अग्रवाल ने प्रेरणादाई संदेश देते हुए कहा कि दिव्यागता कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक खासियत है आवश्यकता है तो बस साथ ,समझ ,और समर्थन की। समाज के सहयोग से ही आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होता है आकृति अग्रवाल सामाजिक गतिविधियों में यथासंभव सहयोग करती रहती हैं तथा हर क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करती हैं। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने भारत सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया। सचिन अग्रवाल ने मंच का सफल संचालन किया जबकि सौरभ अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन करते हुए दिव्यांग बच्चों एवं मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए निरंतर कार्यरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाय जिसमें दिव्यांग बच्चों का उपचार किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप त्रिपाठी एवं बीएमओ ओ0पी0 प्रसाद की सराहनीय योगदान रही।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कई बच्चों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है, जिन्हें चिह्नित कर CSC, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह, सरपंच-सचिव के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है।
20 से अधिक दिव्यांग बच्चे, जिनके पास न तो प्रमाणपत्र हैं, न ही वे स्कूल या रिसोर्स सेंटर जा पा रहे हैं – उनके लिए शीघ्र समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
शिविर में आए बच्चों में कई ऐसे भी थे जिन्हें अब तक सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
, जिनकी पूर्ति का आश्वासन जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल द्वारा दिया गया।
सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी, जो विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में व्यापक है, के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इस पर शीघ्र पहल करने की आवश्यकता जताई गई।
इस अवसर पर विधायक पुत्री कु0 आकृति अग्रवाल ने प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि- –दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक विशेषता है। आवश्यकता है तो बस साथ, समझ और समर्थन की। समाज के सहयोग से ही आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होता है।
आकृति अग्रवाल सदैव सामाजिक गतिविधियों में यथासंभव सहयोग करती रही हैं और सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करती हैं।
मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ऐसे और कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।
सचिन अग्रवाल ने मंच का बखूबी सफल संचालन किया। जबकि भाजपा नेता *सौरभ अग्रवाल* ने– आभार प्रदर्शन करते हुए दिव्यांग बच्चों एवं मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए निरंतर कार्यरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाया जिसमें दिव्यांग बच्चों का उपचार किया गया जिसमें डॉ संदीप त्रिपाठी एवं बीएमओ ओ0 पी0 प्रसाद की विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों की
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष उपलब्धि रहीं। जिन्होंने यह सिद्ध किया कि “काबिलियत किसी सीमा की मोहताज नहीं होती।”
कार्यक्रम में, माननीय विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा बंसल, राजेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र साहू, राकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रवि महंत, चंद्रिका यादव, यतेंद्र पाण्डेय,सौरभ अग्रवाल, श्रीमती आकृति अग्रवाल, राकेश साहू, सचिन बंसल, विक्रम सिंह, महेश्वर राजवाड़े, मुकेश ठाकुर, अभय वर्मा,सचिन बारी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष रवि अग्रवाल पवन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, रोशन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संदीप सोनी, विनोद गोयल सहित उनकी समर्पित टीम एवं
शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक इस आयोजन में सम्मिलित हुए।



