Home छत्तीसगढ़ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मेगा पालक शिक्षक की बैठक सम्पन्न

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मेगा पालक शिक्षक की बैठक सम्पन्न

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरी कला लखनपुर में शासन की मंशा अनुरूप 6 अगस्त को मेगा पालक -शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें एसएमडीसी अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि नीरज अग्रवाल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण साहू एसएमडीसी सदस्य , यतेंद्र पांडे, अविनाश अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल सहित शिक्षाविद के रूप में हरि प्रजापति तथा स्वास्थ्य विभाग से राकेश सिंह उपस्थित रहे।

शासन के निर्देशानुसार मुख्य 12 बिंदुओं के आधार पर शाला विकास की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के मकसद से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण जनप्रतिनिधियों तथा पालकों ने किया।

साथ ही इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बाल संसद में मनोनीत सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी सफल रूप से किया गया ‌।विद्यालय में प्रति माह प्रकाशित होने वाली छात्राओं द्वारा लिखी गई ‘नई- पहल ‘नाम की दीवार पत्रिका का भी विमोचन जनप्रतिनिधियों ने किया ।आज के इस मेगा बैठक में विधायक राजेश अग्रवाल के सौजन्य से विधायक प्रतिनिधि नीरज अग्रवाल ने कस्तूरबा की सभी छात्राओं को उपहार स्वरूप कपड़े प्रदान किए । जनप्रतिनिधियों के द्वारा कस्तूरबा विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करने आश्वासन देते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने मार्गदर्शन किया गया ।सभी के सहयोग से मेगा -पालक बैठक का यह कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह के साथ श्रीमती दीप्ति वर्मा, श्रीमती मेरी ममता लकड़ा, श्रीमती छवि लता महापात्र, अभिलाषा सिंह, पलक गुप्ता एवं तुरंती राजवाड़े उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here