Home छत्तीसगढ़ बीटीओए चुनाव में सरगर्मी तेज, दोनों पैनल जीत के दावे में जुटे

बीटीओए चुनाव में सरगर्मी तेज, दोनों पैनल जीत के दावे में जुटे

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा  : किरंदुल बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन (बीटीओए) के आगामी चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। दोनों प्रमुख पैनल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटे हैं। बीटीओए में करीब 1550 गाड़ियां और 900 से अधिक मेंबर हैं, जो इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। हालांकि, मेंबर्स किसे अध्यक्ष, सचिव या पूरे पैनल के लिए समर्थन देंगे, यह कहना अभी मुश्किल है।

दोनों पैनल ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर तरफ जीत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन असली नतीजा 13 अगस्त को ही सामने आएगा। वोटर्स की मांग साफ है – वे ऐसा नेतृत्व चाहते हैं जो उनकी गाड़ियों को नियमित काम दिलाए और भविष्य में किसी भी तरह की कठिनाई से बचाए। बीटीओए परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि उनकी गाड़ियां बिना रुकावट चलती रहें और नियमित काम मिलता रहे।

चुनावी सरगर्मी के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा पैनल मेंबर्स का भरोसा जीतकर बीटीओए का नेतृत्व संभालेगा। फिलहाल, सभी की नजर 13 अगस्त के नतीजों पर टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here