Home छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय...

हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गरियाबंद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया।

यह आयोजन “मोर तिरंगा मोर अभिमान” एवं “घर-घर तिरंगा” अभियान की भावना के अनुरूप देशभक्ति, संगठनात्मक सक्रियता और जन-सहभागिता को केंद्र में रखते हुए किया गया कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा रही एवं विशिष्ट रूप से उपस्थिति रहे चंदूलाल साहू अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम, रोहित साहू विधायक, राजिम संदीप शर्मा अध्यक्ष, खाद्य आयोग, छत्तीसगढ़, अनिल चंद्राकर जिलाध्यक्ष,भाजपा गरियाबंद उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता लक्ष्मी वर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को तिरंगे के सम्मान, इतिहास और राष्ट्रगौरव से जोड़ते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में “हर घर तिरंगा” जैसे जनजागरण अभियान की ऐतिहासिक और राष्ट्रप्रेरक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

रोहित साहू ने कहा कि यह अभियान देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की पुनः स्मृति दिलाने का एक माध्यम है, वहीं चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से अधिकाधिक जनसंपर्क करने का आग्रह किया।

संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे राष्ट्रध्वज, केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि एक भाव है, जो जन-जन को जोड़ता है।

अनिल चनद्रकार जिला अध्यक्ष ने अभियान की रणनीति, प्रचार प्रसार की योजना एवं जनजागरूकता को लेकर संवाद और विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने सभी उपस्थित जनों का आभार किया कार्यशाला में गौरी शंकर कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष, लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, रिखी राम यादव नगर पालिका अध्यक्ष ,राजेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष, मुरलीधर सिन्हा वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंदल वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम सिंह गुरु नारायण तिवारी, प्रीतम सिंह ,ईश्वरलाल साहू ,पदु लोचन जगत केसरी ध्रुव ,सरिता ठाकुर ,सुरेन्द सोनटेके, श्रुति ध्रुव ,अजय रोहरा, मनीष सिन्हा, धनराज विश्वकर्मा, रितेश साहू, मंजू लता हरित, गोपी ध्रुव ,खोमन चंद्राकर हेमंत सिंह ,भगवानो बेहरा,परस देवगन, शीतल पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले में निवासरत मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्यगण, “हर घर तिरंगा” टोली, तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here