रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा राजाकटेल पारा में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमार साय पड़ो वल्द बिफल राम पड़ो उम्र 55 वर्ष ने अज्ञात कारणों से 6 जुलाई दिन बुधवार की सबेरे करीब 10.00 बजे माजा राजाकटेल पारा के कुम्हीढोढी के पास परसा (पलास) पेड़ के डगाल में दुपट्टा का फंदा बना फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया। परिवार वाले तथा पंचायत वासियों के सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है मकतूल का दिमागी हालत ठीक नहीं था और वह हमेशा फांसी लगाकर जान देने की बात कहता था।



