Home छत्तीसगढ़ बहन ने मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई ने टांगी मार...

बहन ने मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई ने टांगी मार कत्ल कर दिया,जेल दाखिल

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : एक भाई ने अपने बहन को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि बहन ने देर रात मोबाईल फोन चलाने से मना किया। दरअसल मामला थाना लखनपुर क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लिपगी मझवार पारा का है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई दिन मंगलवार की रात मकतूला मुनेश्वरी मझवार एक ही कमरे में अपने दो बच्चों के साथ जमीन पर सोई थी उसी कमरे में भाई जयप्रकाश खाट पर सोया हुआ था। तकरीबन 12.30 बजे आरोपी युवक मोबाइल फोन चलाने लगा। जो बहन को नागवार गुजरा और उसने भाई से फोन ले ली।इस बात को लेकर दोनों भाई बहन में झगड़ा होने लगा। रात तकरीबन एक बजे मुनेश्वरी बिस्तर में सोई थी तब गुस्से में आकर भाई जयप्रकाश मझवार ने गर्दन में धारदार टांगी मार कर अपने बहन का कत्ल कर दिया। छोटे भाई स्मिथ मझवार ने 6 जुलाई बुधवार को चौकी कुन्नी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया ।

प्रार्थी के सूचना पर चौकी पुलिस सदर धारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । एफ एस टीम के साथ मौके वारदात पहुंच मौका-मुआयना करते हुए कातिल जयप्रकाश मझवार के विरुद्ध जुर्म करना सबूत पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया। क़ातिल जयप्रकाश मझवार वल्द विन्द्रा राम मझवार उम्र 31 वर्ष साकिन ग्राम लिपगी मझवार पारा चौकी कुन्नी ने अपने इकबालिया बयान में कत्ल करना कबूल किया । आरोपी के निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त टांगी खून से सनी कमीज को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। क़ातिल को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here