Home छत्तीसगढ़ चिन्तागुफा में द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ का नागरिक सहायता कार्यक्रम, ग्रामीणों में उत्साह

चिन्तागुफा में द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ का नागरिक सहायता कार्यक्रम, ग्रामीणों में उत्साह

0
सीआरपीएफ ने चिन्तागुफा और टोकनपल्ली में रेडियो वितरण कर मजबूत किया विश्वास

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: द्वितीय वाहिनी, सीआरपीएफ ने कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में चिन्तागुफा गांव में एक सफल नागरिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में चिन्तागुफा और टोकनपल्ली गांव के लगभग 100 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के मनोरंजन और जागरूकता के लिए रेडियो वितरित किए गए, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। इस पहल ने सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया। चिन्तागुफा और टोकनपल्ली के निवासियों ने इस प्रयास के लिए अपनी संतुष्टि और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट कमलेश कुमार ने ग्रामीणों का आभार जताया और कहा, “सीआरपीएफ स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक और विकासोन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के साथ संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।”कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राजेंद्र कुमार मीना, ज्ञानेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी गोविंद यादव, सरपंच पद्मा मासा और डी/02 समवाय के अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here