रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सनातन से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए भाई बहन के अटुट पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन 9 अगस्त शनिवार को नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए माथे पर मंगल टीका लगा कर उनके कलाईयों पर राखी बांध आरती उतारी , भाईयों ने भी अपने बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर फल एवं छायादार पेड़ों वाहन ,पालतू मवेशियों तक को भी राखी बांधी गई। प्रिय वस्तुओं में भी बांधने के निमित्त राखी अर्पित किये ।
आदि काल से प्रचलित
है ,हर साल सावन के पावन महीने में शुक्ल पूर्णिमा तिथि को पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हिन्दू त्यौहारों के फेहरिस्त में रक्षा बंधन का विशेष महत्व रहा है। सावन महीने की समापन के साथ पूरे महीने भर शिवालयों में पूजा अर्चना करने का सिलसिला भी सम्पन्न हुआ ।
भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया पंडित पुजारियों ने भी अपने यजमानों को राखी बांध कर उनके खुशहाली समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना किये। वहीं स्कूली बच्चों ने अपने इष्ट मित्रों गुरू जनों को भी राखी बांधें।विशेष हवन पूजन के साथ सावन महीने का सुहाना सफ़र सम्पन्न हुआ। रक्षा बंधन की बधाई लोगों ने एक दूसरे को दिये। मंदिर देवालय में श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाते माथा टेका।
रामायण मास परायण पाठ हुआ सम्पन्न
प्राचीन स्वयं- भू- शिव मंदिर में पूरे सावन महीने भर एक महीने तक पढ़ा जाने वाला रामायण मास परायण पठन-पाठन का सिलसिला भी समाप्त हुआ। दरअसल भजन मंडली सदस्यों तथा नगर वासी श्रद्धालुओं द्वारा पूरे सावन महीने भर तुलसी कृत रामायण में 30 मास परायण वर्णित है प्रति दिन एक मास परायण पाठ पढ़ कर भगवान शिव शंकर को सुनाया जाता है।जो एक माह तक चलता है।मास परायण पाठ समापन अवसर पर मानस मंडली के कृष्णा प्रसाद यादव,देवधारी चौधरी बृजेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल, त्रिभुवन यादव विजय यादव, श्याम लाल गुप्ता,ललन साहू मुकेश साहू कन्हैया साहू, ज्ञानचंद गुरूजी,मुन्ना पांडेय, गणेश रजक, अन्य दूसरे मंडली सदस्य एवं मानस प्रेमी उपस्थित रहे।



