Home छत्तीसगढ़ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में 9 जुलाई दिन शनिवार को सरपंच संघ के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित हुए। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई। ब्लाक मुख्यालय क्षेत्र से आये आदीवासी समाज की तकरीबन 5 हजार की अपार भीड़ इस कार्यक्रम में इकट्ठी हुई। अपने प्राचीन पारम्परिक भेष भूषा में सजे धजे आदीवासी बाला युवक युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर बेहतरीन नृत्य गीत की प्रस्तुति दी। समाज के लोगों ने लखनपुर नगर में भव्य रैली निकाली यह रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भरतपुर मोड़ स्थित अम्बेडकर चौंक पहुंची जहां डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के बाद आदीवासियों का काफिला पुनः दैनिक गुदड़ी बाजार प्रतिक्षा बस स्टैंड होते हुये साक्षरता मिनी स्टेडियम पहुंची। काबिले गौर है दरमियान रैली निकाले जाने के रैली का स्वागत जगह जगह हुआ। मचासीन अतिथि पूर्व जंप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव रणविजय सिंह देव बनवारी राम आर्मो भानूप्रताप सिंह मरकाम,गोगपा अध्यक्ष इन्द्र देव सिंह उर्रे सर्व आदीवासी समाज अध्यक्ष रघूवीर सूर्यवंशी सुखसाय पोर्ते विफल राम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर छत्तीसगढ़ महतारी दुर्गा वती शहीद वीर नारायण सिंह विरसा मुंडा के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किये।
उद्बोधन के कड़ी में श्री मरकाम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा -अपने प्राचीन संस्कृति को बचाये रखने के लिए आदीवासी समाज को शिक्षित एवं संगठित होना निहायत ज़रूरी है।

सरपंच संघ अध्यक्ष बनवारी राम आर्मो ने कहा कि –सविधान सर्वोपरि है इसे पढे और समझें। दूसरे अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और कहा –आदीवासी समाज पर होने वाली अत्याचार फकत शिक्षा से ही दूर हो सकता है।आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 ग्राम पंचायतो के सरपंच उनके साथ ग्रामीण भाग लिया।25 नर्तक दलो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। हर्षोल्लास के साथ आदीवासी दिवस मनाया गया। इसी तारयमय में नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 झिनपुरी पारा में आदिवासी दिवस के मौके पर भगवान विरसा मुंडा की विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा विरसा मुंडा चौक की बुनियाद रखते हुए पहली बार चौक को विरसा मुंडा चौक नाम दिया गया इस मौके पर वार्ड में निवासरत आदीवासी समुदाय काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here