रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम महुआ टिकरा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोभन मझवार वल्द दारा मझवार उम्र 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों से 9 जुलाई की दरमियानी रात लुंगी का फंदा बना आम पेड के डगाल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मक़तूल युवक के मां पिली बाईं ने सबेरे युवक को फांसी पर लटके हुये देखी।
10 जुलाई दिन रविवार को चौकी उपस्थित आकर हादसे की जबानी रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पहले भी कई बार फांसी लगाने कोशिश कर चुका था। लखनपुर थाने में बिना नम्बरी मर्ग इटीमेशन चाक किया गया है। हादसे के बाद से परिवार में शोक व्याप्त है।



