Home छत्तीसगढ़ रामायण मास परायण पाठ का सिलसिला हुआ सम्पन्न

रामायण मास परायण पाठ का सिलसिला हुआ सम्पन्न

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर में स्थित प्राचीन स्वयं- भू- शिव मंदिर में महीने भर 30 दिनों तक पढ़े जाने वाला रामायण मास परायण पठन-पाठन का सिलसिला 9 अगस्त दिन शनिवार को खत्म हुआ।

दरअसल भजन मंडली सदस्यों तथा श्रद्धालु नगरवासीयो द्वारा पूरे सावन महीने भर रामायण पढ़ कर भगवान शिव शंकर को सुनाई जाती है। तुलसी कृत रामायण में 30 मास परायण वर्णित है। इस तरह से प्रति दिन एक मास परायण भजन मंडली सदस्यों द्वारा पढ़ी जाती है। जो 30 दिन पूरे एक माह तक चलता है। मास परायण पाठ समापन अवसर पर मानस मंडली के कृष्णा प्रसाद यादव,देवधारी चौधरी बृजेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल, मुन्ना पांडेय,त्रिभुवन यादव विजय यादव, श्याम लाल गुप्ता,ललन साहू मुकेश साहू कन्हैया साहू, ज्ञानचंद गुरूजी, गणेश रजक, अन्य दूसरे मंडली सदस्य एवं मानस प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here