Home छत्तीसगढ़ किरंदुल के वार्ड नंबर 12 में मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण के...

किरंदुल के वार्ड नंबर 12 में मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: वार्ड नंबर 12, फाईनोर कैंप में स्थित मंदिर के प्रांगण में शेड निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने भूमि पूजन किया। वार्डवासियों और गणेश पूजा समिति की लंबे समय से चली आ रही शेड निर्माण की मांग सोमवार को पूरी हुई।

पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने शेड निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि इस निर्माण से सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। वार्ड पार्षद पदमा नाग ने बताया कि पालिका अध्यक्ष की अनुशंसा से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और सभी ग्रामवासियों को बधाई दी।इस अवसर पर उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, के. सजी, समस्त पार्षदगण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह और वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here