Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में शामिल होंगे जिले के आ. जा....

स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में शामिल होंगे जिले के आ. जा. सेवा सहकारी समिति फरदफोड़ के प्रबंधक ढालेंद्र देशमुख

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे सहकार से समृद्धि योजना के तहत पैक्स कम्प्यूटरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत देश के सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले 100 पैक्स के प्रबंधक एवं साथी को नई दिल्ली में आयोजित स्वन्त्रता दिवस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।आदिमजाति सेवा सहकारी समिति फरदफोड़ बालोद जिले में ऑनलाइन ऑडिट पूर्ण कर रीयल टाइम में कम्यूटरीकरण का कार्य करने वाली पहली संस्था बनी है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की सहकार से समृद्धि के तहत विभिन्न गतिविधियों का सर्वोत्तम तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में बालोद जिले के आ. जा. सेवा सहकारी समिति फरदफोड़ के प्रबंधक ढालेंद्र देशमुख शामिल होंगे।

यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ढालेंद्र देशमुख विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है।
इस उपलब्धि के हासिल करने पर उप आयुक्त सहकारिता आर पी राठिया,नोडल अधिकारी सी आर रावटे , सहकरिता विस्तार अधिकारी सोमेंद्र साहू, शाखा प्रबंधक राजेन्द्र रामटेके सहित समस्त समिति प्रबंधक द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है।इस उपलब्धि भरे पल के लिए ढालेंद्र देशमुख द्वारा सहकरिता विभाग एवं शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here