अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : जिला मुख्यालय में आज सायं 4ः00 बजे नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा ‘‘हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वतंत्रता के संग ” के थीम पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन बालोद नगर के हृदय स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से घड़ी चौक- पुराना बस स्टैंड- हलधर चौक- मधु चौक- जय स्तंभ चौक होते हुए यात्रा का समापन सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में किया जावेगा। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी नगर पालिका परिषद बालोद के अधिकारी/ कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, स्कूल के छात्र/ छात्राएं, रेड क्रॉस सोसाईटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया है और सभी की सहभागिता से तिरंगा यात्रा को सफल बानने की अपील की गई है।



