Home स्वास्थ्य सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खा लें करी पत्ता, बालों से लेकर वेट...

सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खा लें करी पत्ता, बालों से लेकर वेट लॉस में मिलेगी मदद…

0

भारतीय रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला फूड नहीं है बल्कि यह एक औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी भी है। इसे नियमित रूप से खाने पर शरीर को आयरन, कैल्शियम समेत कई जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए और अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए इस पत्ते को खाना बेहद लाभकारी साबित होगा। द योगा इंस्टिट्यूट की डॉक्टर हंसा बताती है कि करी पत्ता ऐसा पत्ता है जिसको खाने से हमारी बॉडी को फिजिकली, मेंटली और स्किन को भी लंबे समय तक जवां रखा जा सकता है। इसे खाने का सबसे सही समय सुबह बांसी मुंह है।

करी पत्ता खाने के फायदे

1.एंटी-डायबिटिक गुण- करी पत्ते में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट को कम करने में मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर करी पत्ते को खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट का ब्रेकडाउन स्लो होता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक भी धीमी गति से होता है।

2.हेयरग्रोथ- करी पत्ता खाने से नए बालों के उगने की प्रक्रिया तेज होती है। करी पत्ता खाने से सफेद बालों की समस्या भी दूर होती है और बाल काले भी होते हैं। डैंड्रफ से लेकर बालों की जड़ों का कमजोर होना, ये सभी परेशानियां दूर करने के लिए करी पत्ता खाना चाहिए। आप चाहे तो करी पत्ते और नारियल तेल को मिलाकर एक नया मिश्रित तेल बना सकते हैं ताकि बालों पर लगा सके।

3.वेट लॉस- करी पत्ते में कार्बाजोल अल्कलॉइड्स कंपाउड्स होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को भी मैनेज करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इस पत्ते को खाना फायदेमंद होता है।

कैसे खाएं ये पत्ते:- इन पत्तों को खाने का सही समय सुबह का माना जाता है। बांसी मुंह इन्हें चबा-चबा कर खाना चाहिए। इस तरीके से खाने पर यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आप चाहे तो करी पत्ते की ताजी पत्तियों को पानी में डालकर उबाल भी सकते हैं और फिर उस ड्रिंक को पी सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here