Home देश 3 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी,अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

3 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी,अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

0

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव है, जिसके चलते देशभर में बारिश का तेज दौर भी जारी है। मानसून की बारिश से जहां पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन 19 अगस्त तक खूब बारिश होने का अनुमान लगाया है।

आज कहां-कैसा रहा मौसम:- मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया में तेज बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, शामली, आगरा आदि में भी तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने से 3 नेशनल हाईवे समेत 400 सड़कें ठप हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिले में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हुई, लेकिन मौसम सामान्य रहा। झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई। महाराष्ट्र के कोंकण और विदर्भ में मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। नवसारी, वलसाड, और दमन में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हुई।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम:- IMD के अनुसार, पश्चिम-मध्य भारत और उससे सटी उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे 14 से 17 अगस्त के बीच कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 6-7 दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कैसी हैं ताजा मौसमी परिस्थितियां:- पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान मजबूत होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here