Home छत्तीसगढ़ आजादी के 79 वे साल पंचायत अमृत सरोवर में विविध कार्यक्रम का...

आजादी के 79 वे साल पंचायत अमृत सरोवर में विविध कार्यक्रम का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के जारी निर्देश पर आज़ादी के 79 वे साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला सरगुजा के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर क्षेत्र के सभी 24 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित अमृत सरोवर के समीप सरपंच सचिव पंचायत वासियों ने मिलकर ध्वजारोहण किया बाद इसके तिरंगा यात्रा निकाला साथ ही वृक्षारोपण किये , स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई रखने लोगों को प्रेरित की गई इस तरह से विभिन्न कार्यक्रमों कि आयोजन हुआ। सभी चिन्हांकित पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर जलवायु, जल साक्षरता के लिए स्कूली बच्चों तथा पंचायत वासियों ने मिलकर जन-जागरूकता लाने उपरोक्त गतिविधियों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण स्वच्छता दीदीयो तथा स्कूली बच्चों ने मिलकर रैली निकाले । आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सचिव रोजगार सहायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here