Home छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 33 जिला के 120 संगठनों ने हुए एक...

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 33 जिला के 120 संगठनों ने हुए एक जुट 22 अगस्त को भरेंगें हुँकार……

0

कोमल ग्वाला अमन पथ जशपुर :  16 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जशपुर में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक संतोष टांडे ने मुख्य रूप से शामिल हुए। जशपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में आगामी 22 अगस्त को प्रदेश भर के सभी 33 जिला मुख्यालयों में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की रणनीति पर सहमति बनी। जिनकी जानकारी प्रस्तुत की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक बालदेव ग्वाला ने बताया कि फेडरेशन के मांग पत्र में शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम सेवा गणना कर समस्त लाभ देने एवं सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को प्रमुखता से की है। यह बात उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमुख मांगों में प्रथम सेवा गणना कर पुरानी पेंशन बहाली सहित समस्त लाभ एवं शिक्षिका सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स राशि सहित क्रमोन्नति वेतनमान की मांग तथा प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग प्रमुख रखी है।

उक्त मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक एलबी संवर्ग संगठनों ने काफी लंबे समय से विभिन्न आंदोलनों में आवाज बुलंद करते रहे हैं। फेडरेशन के जिला संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष टांडे ने प्रदेश के दो लाख शिक्षकों से अपील की है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के सभी शिक्षक एलबी संवर्ग आगामी 22 अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय के आयोजित धरना प्रदर्शन स्थल में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होंगे। उक्त बैठक में मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष संतोष टांडे छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ , अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री बालदेव ग्वाला, जिला उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू , ब्लॉक सचिव नेहरू लाल मांझी,जिला अध्यक्ष संजीव प्रसाद छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला सचिव देवनारायण सिंह छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ , सुभाष चंद्र शर्मा प्रवक्ता , दिलसाय भगत तहसील शाखा अध्यक्ष, लछन साय सिदार कार्यकारिणी सदस्य, विनय कुमार श्रीवास्तव पटवारी, गिरधारी यादव व्याख्याता विकासखंड अध्यक्ष, संतोष प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, आर आर साहू कोषाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, रोहित कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, सोहन राम भगत जिला उपाध्यक्ष, वाई आर कैवर्त सदस्य छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, अरविंद कुमार मिश्रा जिला सचिव छत्तीसगढ़ राज्य कर्म कर्मचारी संघ, राजेश कुमार अम्बष्ठ महा सचिव छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ,ने विशाल आंदोलन का रणनीति बनाई है एवं जिला के समस्त विभागों से अपील की है कि 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेते हुए भारी से भारी संख्या में हड़ताल में शामिल होवें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here