Home छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस में फेरबदल, 3 निरीक्षकों व उप निरीक्षक का तबादला

दुर्ग पुलिस में फेरबदल, 3 निरीक्षकों व उप निरीक्षक का तबादला

0

 दुर्ग :  प्रशासनिक कारणों से जिले में पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग विजय अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए चार निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के स्थानांतरण किए हैं। यह आदेश 16 अगस्त 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार—
निरीक्षक मनीष शर्मा, जो अब तक यातायात प्रभारी थे, उन्हें थाना प्रभारी छावनी बनाया गया है।
निरीक्षक महेश ध्रुव, वर्तमान में एससीईआर दुर्ग में पदस्थ, को थाना प्रभारी उतई की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक पीठोडचंद्र, जो थाना प्रभारी कुशभांर थे, उन्हें अब यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा, जो अब तक पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ थे, को थाना प्रभारी कुशभांर बनाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपने नए पदस्थापना स्थल पर जिम्मेदारी संभालें। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी जिला दुर्ग, संबंधित निरीक्षकों व थाना चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्य में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here