
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :सिहावा में कृष्णजन्माष्टमी बड़े ही धूम धाम से मनाया गया मां शीतला के प्रांगण में चौबीस घंटों का कृष्ण झूला आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गीत और संगीत के धुन में झूमते नजर आए
वहीं यादव समाज द्वारा हजारों की संख्या में कृष्ण झाकी के साथ आकर्षक रूप से शोभायात्रा निकाली गई जो राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग से बस स्टैंड व थाना से होकर गुजरी जहां चौक चौक पर बच्चों का वेश भूषा के साथ आकर्षक भाव नृत्य देखने को मिला जिसमें यादव समाज की महिलाएं एक वेशभूषा में गोपियों की तरह नजर आई वही पुरुष युवक युवती व बच्चे सज सवर कर बड़े ही गजब लग रहे थे मानो सिहावा नगरी पूरी तरह से आनंद मय हो गया जिसमें पारंपरिक राउत नाचा काफी मनमोहक रहा इस शोभायात्रा में योगदानकर्ताओं ने केला और पानी का व्यवस्था किया वही लिफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य के द्वारा यादव समाज को पीपल की पत्ती पर राधा कृष्ण जी की छवि आकृति बना कर भेट की जिसमें यादव समाज के द्वारा विकास शांडिल्य को बड़े ही सम्मान के साथ गमछा मोमेंटो भेट कर यादव समाज द्वारा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर सिहावा छेत्र यादव समाज सभी पदाधिकारी व सभी यादवबंधु उपस्थित रहे जो कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक व देखने लायक था जो इस के संचालन डी.के.यादव द्वारा किया गया जो इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासभा के अध्यक्ष गोवर्धन यादव उपाध्यक्ष जीवन यादव संगठन मंत्री डी.के .यादव कोषाध्यक्ष सदाराम यादव सचिव गेंदूलाल यादव संरक्षक सुना राम यादव जयाराम यादव अंकालु राम यादव श्रवण यादव महिला प्रकोष्ठअध्यक्ष देवकुंवर सचिव मीनाक्षी यादव पूर्वअध्यक्ष ख़ेमीन यादव सहित युवा प्रकोष्ठ से भानेद्र यादव देवचरण यादव कचरू राम यादव प्रमोद यादव देवा यादव माखन यादव उपस्थित रहे, सफल आयोजन के लिए समस्त क्षेत्र वासियों को डीके यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने कृष्ण जन्माष्टमी कि lढेर सारी शुभकामनाएं बधाई दी.



