Home छत्तीसगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ चमत्कार! लड्डू गोपाल की मूर्ति ने पीया दूध,...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ चमत्कार! लड्डू गोपाल की मूर्ति ने पीया दूध, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0

कोंडागांव :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका CMO दिनेश डे के घर एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। जहां लड्डू गोपाल की प्रतिमा को दूध पिलाने से उसने उसे पी लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CMO दिनेश डे के मुताबिक, वह अपने घर पर लड्डू गोपाल की पूजा कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने मूर्ति को चम्मच से दूध पिलाने का प्रयास किया। चमत्कारिक रूप से चम्मच का सारा दूध पल भर में गायब हो गया। यह दृश्य देखकर घर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और इसे भगवान का वास्तविक चमत्कार मानने लगे।

जैसे ही यह खबर फैली, अधिकारी के घर भक्तों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने खुद अपने हाथों से मूर्ति को दूध पिलाने की कोशिश की, और उनका दावा है कि मूर्ति ने उनके हाथों से भी दूध स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मूर्ति को दूध पिलाने के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here