Home छत्तीसगढ़ 19 अगस्त को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक

19 अगस्त को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आगामी 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। सुबह 11 बजे से मंत्रिमंडल की चौतीसवीं बैठक की कार्यवाही शुरू होगी।

बैठक में कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर है और बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। साय कैबिनेट में 2 संगठन और एक RSS की पसंद का मंत्री आने वाले दिनों में शामिल होगा। वहीं, पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी, उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here