Home छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने शहीद स्मारक पर लगवाया टीन शेड और तिरंगा...

उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने शहीद स्मारक पर लगवाया टीन शेड और तिरंगा लाइट, मूर्तियाँ हुई सुरक्षित

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने अपने पार्षद निधि से शहीद स्मारक पर टीन शेड एवं आकर्षक तिरंगा लाइट लगवाकर सराहनीय पहल की है। इस व्यवस्था से अब शहीदों की मूर्तियाँ बरसात के पानी व अन्य प्राकृतिक समस्याओं से सुरक्षित हो गई हैं।टीन शेड की स्थापना से स्मारक को मजबूती और सुरक्षा मिली है, वहीं तिरंगा लाइट की रोशनी से पूरा परिसर देशभक्ति की आभा से दमकने लगा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में किया गया यह कार्य नगर के लिए गौरव की बात है।उपाध्यक्ष बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि “शहीदों का बलिदान ही हमारी आज़ादी की नींव है, उनके स्मारक को सुरक्षित व आकर्षक बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here