Home छत्तीसगढ़ ऋण पुस्तिका एवं पंजीयन समय पर नहीं हुआ तो किसान धान बिक्री...

ऋण पुस्तिका एवं पंजीयन समय पर नहीं हुआ तो किसान धान बिक्री नहीं कर पाएंगे : अजय साहू

0

मुंगेली : किसानों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस नेता एवं पार्षद अजय साहू ने बताया कि डीसीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से खरीदी गई भूमि ऑनलाइन में नहीं दिख रही है और ऋण पुस्तिका भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके कारण किसानों को धान बिक्री हेतु पंजीयन में दिक्कतें आ रही हैं। साहू ने कहा कि शासन द्वारा धारा 109/110 में संशोधन कर ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया तो शुरू कर दी गई है, परंतु इसका लाभ उठाने वाले किसानों को भी ऋण पुस्तिका उपलब्ध नहीं हो रही है।

ऐसे में भूमि खरीदने वाले किसानों का धान बिक्री हेतु पंजीयन रुक गया है और समय पर समाधान नहीं हुआ तो वे धान बिक्री से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा नेता नरसिंह निषाद, काशी यादव, अतुल यादव, मोनू वर्मा, रमाकांत वर्मा, डीकेश्वर निषाद, रवि दास, विवेक साहू, अशोक वर्मा, लक्की साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here