Home छत्तीसगढ़ 21 माओवादियों का आत्मसमर्पण, लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान की बड़ी...

21 माओवादियों का आत्मसमर्पण, लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान की बड़ी सफलता

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  बस्तर संभाग के लोन वर्राटू (घर वापस आईये) और पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत 13 इनामी माओवादियों सहित 21 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें केये उर्फ केशा लेकाम (8 लाख रुपये इनाम), सोमे उर्फ जमली कुहड़ाम (1 लाख रुपये इनाम), और कुमारी हिड़मे उर्फ विज्जो ओयाम (1 लाख रुपये इनाम) शामिल हैं, जो विभिन्न मुठभेड़ों में सक्रिय थे। अन्य आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली गतिविधियों जैसे रोड खोदना, पेड़ काटना और प्रचार सामग्री लगाने में शामिल रहे।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और सीआरपीएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान भटके माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों को 50,000 रुपये की सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार और पुनर्वास सुविधाएं दी जाएंगी।लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 267 इनामी सहित 1042 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने माओवादियों से हिंसा छोड़कर शांति और विकास के मार्ग पर लौटने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here