Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी...

दंतेवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी 8 दिन में गिरफ्तार

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : किरंदुल क्षेत्र में दो गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 8 दिनों के भीतर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में

प्रकरण 1: महिला से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास
9 अगस्त 2025 को किरंदुल में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पीड़िता के परिजन लखमा कुंजाम (39) और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम (35) को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि दोनों ने जमीन विवाद के चलते पीड़िता का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और गुप्तांग में वस्तु डालकर गुमराह करने की कोशिश की। दोनों को 19 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रकरण 2: नाबालिग से दुष्कर्म
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र कुमार (30) को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया। उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाकर 19 अगस्त 2025 को उसे जेल भेजा गया।

विशेष योगदान: निरीक्षक संजय यादव, SI राजेश बघेल, साइबर सेल दंतेवाड़ा और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here