एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा बचेली : बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा 10,000 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसका वृक्षारोपण स्थल ‘मातृ वन’ नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) टी. शिवा कुमार ने नारियल का पौधा लगाकर किया। इसके बाद मुख्य महाप्रबंधक (कार्य) पी. रामय्यन ने भी नारियल का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुखों, यूनियन पदाधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वृक्षारोपण में जी. घोराई, महाप्रबंधक (यांत्रिकी), एच.के. गुनाबट, महाप्रबंधक (विद्युत), एस.एम. जगदीश्वर, उप महाप्रबंधक (खनन), के.पी. बन्सोड़, उप महाप्रबंधक (नागरिक), सी.एस. रेड्डी, उप महाप्रबंधक (सामग्री), बी.वी. सत्यानारायणा, उप महाप्रबंधक (अनुबंध), अनिरुद्ध कुमार, विभागाध्यक्ष (प्रशासन एवं पर्यावरण), मनोज कुमार सेठी, उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी), संजय सरकार, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी), अरविंद कुमार कुरील, उप महाप्रबंधक (खनन), एम. मलिक कुरैशी, सहायक महाप्रबंधक (खनन), और अमीश चन्नावर, सहायक महाप्रबंधक (खनन) शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, यूनियन पदाधिकारी जागेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष (एसकेएमएस), चंद्र कुमार मण्डावी, अध्यक्ष (एमएमडब्ल्यू), और आशीष यादव, सचिव (एमएमडब्ल्यू) ने भी पौधरोपण में योगदान दिया। वन विभाग से वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मण्डावा, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी भानु शंकर, बीट अधिकारी राजेश कर्मा और सरपंच पटेल पारा ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को समर्थन दिया।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।



