
मुंगेली : पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का प्रतीक बन चुका स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” रविवार को अपने सातवें चरण में पहुँचा। इस चरण को नगर के प्रतिष्ठित, सरल व आदर्श शिक्षक स्वर्गीय पी. एस. ठाकुर की स्मृति को समर्पित किया गया। संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल मार्ग स्थित नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री सहित 50 पौधों का रोपण किया। इनमें से 24 नए पौधे लगाए गए, जबकि क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 26 पौधों का प्रतिस्थापन किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए।
संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का बिगड़ता संतुलन आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है। जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के अति-दोहन से अनेक स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।
ऐसे में पौधरोपण और हरियाली का संरक्षण ही मानव अस्तित्व की गारंटी है। वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और विकास जैन ने स्व. ठाकुर को समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी सादगी और ज्ञान से असंख्य विद्यार्थियों ने जीवन की राह पाई और आज विभिन्न पदों पर पहुँचकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाली को संवर्धित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, नीलेश केशरवानी, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, अंकित सिंह, राहुल मल्लाह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। पर्यावरण प्रेमियों में आशीष सिंह, प्रियांक गुप्ता, विजेंद्र मानिकपुरी, रिंकू सोनकर, रौशन कौसिल, सागर वैष्णव, आदर्श गुप्ता और नितेश लालवानी ने भी पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।



