Home स्वास्थ्य अमरूद और इसकी पत्तियां सेहत का खजाना,पाचन से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता...

अमरूद और इसकी पत्तियां सेहत का खजाना,पाचन से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता तक देती हैं लाभ?

0

सर्दियों में अमरूद को खूब खाया जाता है. ये सर्दियों में मिलने वाला एक सुपरफ्रूट है, जिसका सेवन सेहत के लिए कमाल कर सकता है. अमरूद खाने के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है ये हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अमरूद के पत्तों के फायदे भी कम नहीं है. बड़ी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए अमरूद के पत्ते किसी रामबाण उपाय से कम नहीं माने जाते हैं. अमरूद की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं, जिनका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है.

अमरूद की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ

1. डायजेशन में मददगार:- अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंत को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. अमरूद के पत्तों में मौजूद हाई फाइबर पाचन में सहायता करता है, मल को नरम करती है और कब्ज से राहत देती है, जिससे पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है:- अमरूद की पत्तियां उन लोगों के लिए अच्छी होती हैं जिन्हें डायबिटीज है या इसका खतरा है. यह ग्लूकोज लेवल को भी स्थिर करेगा और भोजन के बाद ब्लड शुगर स्पाइल को रोकेगा, जो आपकी ऑलओवर हेल्थ के लिए अच्छा है.

3. इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है:- अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं. आपके शरीर की डिफेंस सिस्टम को बढ़ाकर वे आपको हेल्दी रखते हुए बीमारी और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं.

4. कैंसर के खतरे को कम करें:- अमरूद की पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं. इससे सेल्स डैमेज और कैंसर की ओर ले जाने वाले म्यूटेशन का जोखिम कम हो सकता है.

5. हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार:- अमरूद की पत्तियां खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में सुधार करके हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं. इससे हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है और हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है.

6. आंखों की रोशनी के लिए अच्छा:- अमरूद की पत्तियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकती हैं. इन पत्तियों का सेवन आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, आंखों की रोशनी को तेज करता है और आंखों से संबंधित समस्याओं से बचाता है.

7. एंटी स्ट्रेस एजेंट:- अमरूद की पत्तियों में तनाव से राहत देने वाले गुण होते हैं जो चिंता को कम करने और मेंटल वेलबीइंग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. तनावपूर्ण समय के दौरान वे आपको शांत और स्ट्रेस फ्री रहने में मदद कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here