Home छत्तीसगढ़ मुंगेली के कवि राकेश गुप्त “निर्मल” को मिला भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान

मुंगेली के कवि राकेश गुप्त “निर्मल” को मिला भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान

0

मुंगेली : साहित्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कविता चौराहे के संस्थापक कवि राकेश गुप्त “निर्मल” को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पंजीकृत) मुंबई द्वारा भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेयर्स सभागार जूहू लेन में संस्था के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में बेलारूस गणराज्य के महावाणिज्य दूत अलियाक्सांद्र मात्सको, मुंबई महानगरपालिका की कमिश्नर डॉ. भाग्यश्री कापसे एवं पद्मश्री उदय देशपांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश के 22 राज्यों से आए पत्रकारों, साहित्यकारों एवं कलाकारों को विभिन्न अलंकरण प्रदान किए गए। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव लेखिका व समाजसेवी शशि दीप के पूज्य पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान से इस वर्ष मुंगेली के कवि राकेश गुप्त “निर्मल” को सम्मानित किया गया। उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर अलंकृत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से मुंगेली जिले में हर्ष की लहर है। नगरवासियों का कहना है कि कवि निर्मल ने यह उपलब्धि अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। कवि राकेश गुप्त “निर्मल” की इस सफलता पर चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष जेठमल कोटडिया, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश प्रसाद देवांगन, ज्वाला प्रसाद कश्यप, देवेंद्र सिंह परिहार, शंकर ताम्रकार एवं कामता प्रसाद गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here